फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

Sun, 21 Aug 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी में दो पुलिस वाले घायल हुए हैं जबकि दो बदमाशों को भी गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ खतरनाक बदमाश इस इलाके में आने वाले हैं जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसन ने जाल बिछाया। 

रिठाला मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर जैसे ही बदमाशों को पता चला कि पुलिस उनका पीछा कर रही है उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी जबका दूसरा घायल हो गया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को भी गोली लगी है जबकि, कुछ अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार ‌भी किया है। पुलिस को शक है कि अभी भी इलाके में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनामी बदमाश के गैंग के शामिल होने का शक

- फोटो : ANI
दिल्ली के थाना बेगमपुर इलाके में जारी पुलिस और बदमाशों की इस गोलीबारी के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली-एनसीआर का नामी बदमाश सुधीर काला और उसका गैंग शामिल है।

बदमशों की संख्या के बारे में भी पुलिस को अ‌भी कोई सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में जहां दो बदमाशों को गोली लगी है वहीं, पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

माना जा रहा है कि इस गैंग में इनामी बदमाश सुधीर काला का वफादार साथी और नामी बदमाश अभय भी शामिल है। बदमाशों की ओर से हो रही गोलीबारी को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया। 

‌रोहिणी का ये इलाका पूरी तरह से रिहायशी है और यहां ऑफिस कॉम्‍प्लेक्स से लेकर मार्केट और लोगों के घर भी ‌हैं जिससे पुलिस को इस ऑपरेशन को अंजाम देने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें