फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तीस हजारी कोर्ट में दिनदहाड़े शार्प शूटर पर चली गोलियां, नाबालिग गिरफ्तार

Tue, 29 May 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
firing at tis hazari court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां किसी ने फायरिंग कर दी जिसमें एक शख्स घायल हो गया।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार दिन में तीस हजारी कोर्ट के गेट नंबर दो से फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह फायरिंग एक नाबालिग ने शार्प शूटर पर की थी जिसमें शार्प शूटर घायल हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल गोगी गैंग का बदमाश जिसे हरियाणा पुलिस तीस हजारी कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, उस पर टिल्लू गैंग के एक नाबालिग बदमाश ने गोली चला दी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त दिनेश तीस हजारी कोर्ट के गेट नंबर के बाहर पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ था। दिनेश को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें