फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के शक में घर पर दागी गोलियां, बरसाए पत्थर

Tue, 08 Jul 2014 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में पिता के साथ झगड़े के शक में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के मकान में गोलियां दाग दीं और पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बाद में अपना गुस्सा उतारने के लिए आरोपी घर के बाहर खड़ी अल्टो कार में तोड़फोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


घटना धनवापुर गांव की है। यहां रहने वाले नवीन ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर राजेंद्र पार्क के एएसआई जगदीश टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

नवीन ने पुलिस को बताया कि करीब 4:30 बजे गांव के ही मनोज उर्फ काले पुत्र विजय अपने चार दोस्तों के साथ आई-20 कार में सवार होकर आया और घर दनादन गोलियां बरसाने लगा। उसके साथियों ने मकान पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन


नवीन के बयान पर पुलिस ने मनोज को नामदज कर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जगदीश ने बताया कि जांच में पत्थर और गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।

शिकायतकर्ता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, उससे फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी के पिता के साथ कुछ दिन पहले किसी ने झगड़ा किया था। इसी शक में घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, नवीन के अनुसार उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें