फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद घर पहुंचकर की हवाई फायर और दी जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
बघौला गांव में  गांव के कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर जाकर देशी कट्टे से हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस व्यक्ति की शिकयत पर चार लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित भादस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बघौला के कासम ने पुलिस थाना में शिकायत की कि 18 अगस्त को उसका गांव के ही शाहबुद्दीन से झगड़ा हो गया था। जिसमें उसको काफी चोटें आईं थी। कासम ने कहा कि इगडे़ के बाद भी शाहबुद्दीन उससे तथ उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करने के लिए कुछ लोगों को भेजता रहा। 

कासम ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को साहबुद्दीन, आबिद, शाहिद अवैध हथियार देशी कट्टे को लेकर उसके घर पर आ गए तथा उन पर हमला बोल दिया। 

देशी कट्टे से हवाई फायर करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां देते रहे। कासम ने दो-तीन दिन बाद पुलिस थाना में इस सारे मामले की शिकायत की। 

पुलिस उपाधीक्षक यादराम बिश्नोई ने कासम द्वारा दी गई शिकायत की जांच की जांच के बाद पुलिस ने शाहबुद्दीन, आबिद, शाहिद तथा रफीक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एवं भादस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें