पुलिस के मुताबिक मदनपाल किसी तरह शीशा तोड़कर कार से बाहर निकल गए। उन्होंने सरोज और मुकुल को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं निकाल पाए।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जलने से सरोज और मुकुल की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटी की मौत की खबर सुनकर रबूपुरा कोतवाली पहुंचे सरोज के पिता कमल ने ससुराल वालों पर ही साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
कमल का कहना था कि उन्होंने सात साल पहले सरोज का विवाह किया था। विवाह के बाद से सरोज का पति बंटी, ससुर मदनपाल, सास उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि उत्पीड़न के चलते सरोज मायके में रह रही थी। एक माह पहले ही आरोपी उसे अपने घर लेकर गाए थे।
'शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।' - राजवीर सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी