बॉलीवुड फिल्म मिस टनकपुर में एक भैंस से बलात्कार के आरोप में युवक को फंसाए जाने की घटना भले ही फिल्मी लगे लेकिन बुलंदशहर में ऐसी ही एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है।
थाना पहासू क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में एक युवक पर बकरी के साथ बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफतार भी कर लिया है।
गांव गंगागढ़ में रहने वाले पहासू थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बकरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया है। नाम के साथ दर्ज की गई इस एफआईआर में गांव के रामदास के बेटे मुकेश पर बकरी के साथ बलात्कार का केस दर्ज कराया गया है।
घटना से आहत बकरी के मालिक ने पहले तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने पशू क्रूरता एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दिया है।