हाईवे स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत दो महिलाकर्मियों ने दो लाख रुपए की नकदी और दो टेबलेट चुरा ले गई। कंपनी मालकिन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली बसंत कुंज निवासी परमिंद्र कौर की मथुरा हाईवे पर एक एक्सपोर्ट कंपनी है। आरोप है कि कंपनी के अकाउंट विभाग में कार्यरत ज्योति, गरिमा और हन्नी नामक युवक ने मिलकर गत 3 अक्टूबर को लॉकर में रखे दो लाख रुपए कैश और दो टेबलेट चुरा ले गए।
इसका पता 4 अक्टूबर को लगा। कंपनी के स्तर पर मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि तीनों का ही चोरी में हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं ओल्ड फरीदाबाद के फ्रेंडस कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, नगदी व जेवरात चुरा लिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।