फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से रेप की कोशिश, सीओ-एसएचओ लाइन हाजिर

Tue, 18 Aug 2015 01:26 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की एक जांच एजेंसी में तैनात महिला सिपाही ने गाजियाबाद जिले के एक सीओ और उसके हमराह पर अपने प्राइवेट आवास में बंधक बनाने और रात में रेप की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सोमवार को डीएम से की थी। आरोप था कि शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय कोतवाली पुलिस ने उलटे आरोपी सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उसे और उसकी पड़ोसन को जेल भिजवा दिया था।

मामले में देर रात करीब डेढ़ बजे सीओ मोदीनगर जगतराम जोशी और एसएचओ दीपक शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

इनकी जगह अनिल यादव को सीओ मोदीनगर और अवनीश गौतम को एसएचओ मोदीनगर बनाया गया है। मामले की जांच एसपी क्राइम रामअभिलाष त्रिपाठी करेंगे।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। गोविंदपुुरी चौकी पुलिस उसके पति से अवैध उगाही की डिमांड कर रही थी। उगाही देने से मना करने पर पुलिस ने उसके पति के विरुद्ध कई बार कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत लेकर वह तीन अगस्त को पति और पड़ोसन के साथ गाजियाबाद जनपद के एक सीओ के प्राइवेट कमरे पर पति और पड़ोसन के साथ पहुंची और पुलिस की शिकायत की।

आरोप है कि यह जानते हुए भी कि वह कास्टेबल हैं, उसके साथ गाली गलौज की और पति को मौके से भगाते हुए पड़ोसन महिला और उसे अलग-अलग कमरे में बंधक बना दिया।

आरोप है कि रात में सीओ और सीओ के हमराह ने उसके साथ रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के कमरे में रहने वाले लोग जाग गए, जिससे उसकी इज्जत बच गई।

चार अगस्त को उसने बंधन मुक्त होकर कोतवाली में शिकायत की। मगर पुलिस ने सीओ के हमराह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उलटे उसे और पड़ोसन को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें