फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 पर कार चढ़ाकर महिला फरार, बुजुर्ग की मौत

Sun, 13 Dec 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति खंड-4 स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के पास शुक्रवार शाम महिला कार चालक ने एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात को रौंद दिया। हादसे में 55वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, जबकि पुलिस कह रही है कि महिला फरार हो गई। कार पुलिस के कब्जे में है।

पुलिस ने बताया कि सेंट टेरेसा स्कूल के सामने झुग्गी में हमीरपुर निवासी मनीराम (55) का परिवार रहता है। झुग्गी के बाहर ही अंडे की ठेली लगाते थे।

मनीराम, उनकी पत्नी रामप्यारी (50), बेटा राजेश (35), राजेश का पुत्र विकास (11 माह) और इनका रिश्तेदार भगवान दास (45) अंडे की ठेली के पास बैठे थे।

मंगल बाजार चौक से कार तेज गति से आई और दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए अंडे की ठेली के पास बैठे पांचों को रौंद दिया। घायलों को अवंतिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कार की नंबर प्लेट टूटी
पुलिस का कहना है कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी है, जिसकी वजह से महिला का पता नहीं लग पा रहा है। जबकि पुलिस कार के इंजन और चेसिस नंबर से भी कार मालिक का पता लगाकर महिला तक पहुंच सकती है।

आरोप, महिला नशे में थी
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा महिला नशे की हालत में कार चला रही थी। इसी वजह से वह कार से नियंत्रण खो बैठी।

शनिवार को जीटीबी अस्पताल में मनीराम की मौत हो गई। चारों घायलों को अवंतिका अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि राजेश और विकास को होश नहीं आया है।
विज्ञापन


भगवान दास और रामप्यारी होश में आ गए हैं। एसएचओ का कहना है कि महिला के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें