फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को पीटने से रोका तो घोंप दिया चाकू

Fri, 25 Sep 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानगर में बृहस्पतिवार दोपहर पिता को पीट रहे एक युवक को रोकना पड़ोसी को भारी पड़ गया। युवक ने पड़ोसी की गर्दन में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत खतरे से बाहर है। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घायल के भतीजे ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेवानगर में संजय परिवार के साथ रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसी शिवा अपने पिता से मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर संजय मौके पर पहुंचा और उसे मारपीट से रोका।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान शिवा की संजय से हाथापाई हो गई। शिवा ने चाकू से संजय की गर्दन पर वार कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि संजय की हालत खतरे से बाहर है।

आरोपी शिवा को हिरासत में लिया गया है। संजय के भतीजे राकेश ने शिवा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें