फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने लिया बेटी से बलात्कार का बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के खजूरी खास में 14 साल की बेटी से दुष्कर्म में आरोपी किराएदार की पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता सोमपाल (35, बदला नाम) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के मुताबिक, भिंड, मध्य प्रदेश निवासी ओमकार (45) ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। गर्भवती होने पर मामला खुला तो उसने झगड़े के दौरान ओमकार की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, सोमपाल ने पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व बेटी घर में अकेली थी। दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाला ओमकार उसे डरा-धमकाकर अपने घर ले आया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने रेप के बाद किसी को कुछ नहीं बताया

बुरी तरह से डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। दिवाली पर ओमकार अपने गांव चला गया। इस बीच किशोरी की तबीयत खराब हो गई। परिवार उसे डॉक्टर के पास ले गया तो गर्भवती होने का पता चला।

किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। इधर, दिवाली मनाकर शुक्रवार को ओमकार गांव से दिल्ली पहुंचा। रात के समय सोमपाल ने ओमकार से पूछताछ की।

दोनों में झगड़ा हुआ और सोमपाल ने उसका गला दिया। पड़ोसियों से झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को सोमपाल के घर से ओमकार का शव बरामद हो गया। पुलिस ने सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें