करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका शहर के वार्ड-5 की शिव कॉलोनी की यह घटना है।
आरोपी के बडे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि रात के करीब 11:30 बजे उसके छोटे भाई की करीब 12 वर्षीय लड़की रोती हुई उसके पास आई।
वह खून से सनी हुई थी। लडकी ने उसे बताया कि उसके पिता ने कुल्हाडी व चाकू दिखाकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।