फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैलो पुलिस, पापा हमें वाइपर से पीट रहे हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो पुलिस अंकल, ‘पापा और चाचा ने हमें वाइपर से मारा है।’ दिल्ली के गांधीनगर इलाके में 15 और 16 साल के दो किशोर भाइयों ने पुलिस को फोन कर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पिता और चाचा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दोनों किशोरों का आरोप था कि उन्होंने जब अपने पिता से स्कूल फीस मांगी तो उनको शराब के नशे में बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने एक बच्चे का स्वामी दयानंद अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि थाने से ही दोनों को जमानत दे दी गई।

बच्चों का आरोप है कि एक माह पूर्व उनके पिता ने मारपीट कर मां को भी घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश (16) और चंदर (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुराने सीलमपुर में रहते हैं। मुकेश व चंदर उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग नामी पब्लिक स्कूल में 11वीं और 10 वीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज

इनके पिता का अंडों का कारोबार है, जबकि चाचा रक्षा मंत्रालय में अधिकारी हैं। मुकेश के मुताबिक पिछले करीब दो माह से उनके स्कूल की फीस भी जमा नहीं हुई थी। बार-बार स्कूल से नोटिस मिल रहे थे। सोमवार सुबह मुकेश ने अपने पिता से स्कूल की फीस मांगी।

आरोप है कि मुकेश के पिता ने उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मुकेश का 40 वर्षीय चाचा भी वहां आ गया। उसने वाइपर उठाकर मुकेश को बुरी तरह पीटा। मुकेश व चंदर से उनका स्कूल छुड़वाने की धमकी दी गई।

दोनों भाइयों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकेश का मेडिकल कराया। बाद में उसके बयान पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने करीब एक माह पूर्व उनकी मां को भी पीटकर घर से निकाल दिया था।

इधर, मामले पर बच्चों की मां का कहना है कि उसके पति की कोई गलती नहीं है लेकिन भाई के उकसावे में वे बच्चों से मारपीट करता है। छोटे भाई के बहकाने पर उसके पति बच्चों को पीटते हैं। बच्चों की मां ने बताया कि मुकेश और चंदर पढ़ाई में बेहद अच्छे हैं, दोनों एयरफोर्स में जाना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें