फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शर्मसार, कलयुगी पिता ने बेटी से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली उस वक्त एक बार फिर शर्मसार हो गई जब पिता ने अपनी ही बेटी की इज्जत लूट ली।
विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी और अमन विहार इलाके में दो किशोरियों ने अपने पिता और सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

वहीं कल्याणपुरी इलाके में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सुल्तानपुरी थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अमन विहार और कल्याणपुरी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पहला मामला: सगे बाप ने किया रेप

सुल्तानपुरी इलाके में 13 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ रहती है। उसकी मां फैक्टरी में काम करती है। बृहस्पतिवार रात किशोरी अपनी मां के साथ सुल्तानपुरी थाने पहुंची और पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

शिकायत में उसने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी मां फैक्टरी गई थी। दोपहर में वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका पिता घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गया।

मां के आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी उसे दी। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके 36 वर्षीय पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला: सौतेले पिता ने लूटी मासूम की इज्जत

अमन विहार में 11 वर्षीय किशोरी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती है। उसके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई है।

गत बृहस्पतिवार को किशोरी घर में अकेली थी। तभी सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां के घर पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती सुर्नाई। किशोरी की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अमन विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस 37 वर्षीय आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीसरा मामला: शादी का वादा कर दोस्त ने किया रेप

कल्याणपुरी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। गत बृहस्पतिवार को उसने अपने पड़ोस में रहने वाले अतुल उपाध्याय (28) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी अतुल से दोस्ती हुई थी।

अतुल ने युवती से शादी करने का वादा किया। तीन माह पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात कहने पर टाल-मटोल करने लगा और फिर शादी करने का वादा कर युवती के साथ लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।

गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें