फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार में किशोरी को स्विफ्ट कार में खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोचिंग पढ़ कर लौट रही छात्रा को सरे बाजार कार में खींच कर भाग रहे शोहदे को भीड़ ने पकड़कर पीटा। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शोहदे को पुलिस के हवाले किया। उससे परेशान कई अन्य छात्राओं ने भी पुलिस से शिकायत की। शोहदे को जेल भेजने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की कक्षा 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा को कोई युवक एक सप्ताह से फोन कर परेशान कर रहा था। फोन करने वाला युवक किशोरी से अश्लील बातें करता था। परेशान छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी।

छात्रा के चाचा के मुताबिक शोहदे को उनकी भतीजी के कहीं भी आने जाने की जानकारी रहती थी। उन्होंने इसकी शिकायत महिला सेल में भी की थी। पुलिस से कोई खास मदद न मिलती देख चाचा ने ही शोहदे को पकड़ने की योजना बनाई। इसके तहत किशोरी फोन कर शोहदे को मिलने के लिए बुलाती और उसे पकड़ लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाल बिछाकर पकड़ा गया शोहदा

मंगलवार को किशोरी कोचिंग पढ़ कर चाचा के साथ घर वापस लौट रही थी कि शोहदे का फोन आ गया। किशोरी ने उसे पल्ला चौक के पास होने की बात बताई तो शोहदे ने वहीं आने की बात कही। किशोरी का चाचा उससे थोड़ी दूरी पर चलने लगा।

किशोरी के पास अचानक एक स्विफ्ट कार आकर रुकी और अंदर बैठे युवक ने दरवाजा खोल कर उसे कार में खींच लिया। कार चलती इससे पहले चाचा ने शोर मचा दिया तो भीड़ ने कार को रोक कर युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गये युवक ने अपना नाम सब्बल कुमार निवासी ददसिया गांव बताया। एसआई सुमित्रा ने बताया कि शोहदे के खिलाफ कई अन्य छात्राओं ने भी अश्लील फोन करने की शिकायत की है। एक बच्चे के पिता सब्बल कुमार को जेल भेजकर मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें