फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को गांव छोड़ने के लिए धमकाते हैं दंबग, परेशान होकर सीएम को लिखा पत्र 

Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासना गांव में एक परिवार ने दबंगों से परेशान होकर गांव छोड़ने की धमकी दी है। परिवार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि दबंग पिछले तीन वर्षों से उन्हें रास्ते से निकलने के लिए परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को दबंगों ने पाइप निकालने के लिए मारपीट की है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस पर भी दबंगों का साथ देने का आरोप लगाया है। 

कासना गांव निवासी यतेंद्र पुत्र चरन सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम पत्र लिखा है कि वह पिछली कई पीढ़ियों से गांव में रह रहे हैं। आरोप है कि गांव के रास्ते में जाने को लेकर उनके पड़ोस में ही रहने वाले दबंग पिछले तीन वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं।

उन्हें गांव से भगाने के लिए हथियारों को दिखाकर धमकाते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस से की है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


आत्महत्या का भी आ रहा है ख्याल
पीड़ित ने बताया कि एक अगस्त को घर के रास्ते में नाली के गड्ढे में पाइप डाल रहे थे। इस दौरान दबंगों ने उनसे मारपीट कर भगा दिया। आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके नाम पहले से रिपोर्ट लिखा दी थी। 

पुलिस ने उनके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आपस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने मजबूरी में समझौता किया और तब जाकर उनके भाई छोड़े गए। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों से परेशान होकर उनके मन में आत्महत्या का भी ख्याल आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें