फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार लापता होने का मामला: न गुमशुदगी की हुई रिपोर्ट और न कर्जदार आए सामने 

Tue, 06 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीटा-1 से संदिग्ध हालात में लापता हुए पेंट व्यापारी के परिवार के आठ सदस्यों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में पुलिस ने न तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है और न ही कोई कर्जदार सामने आया है। 
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर लापता परिवार के रिश्तेदार सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी कप्तान से मुलाकात नहीं हो पाई। अब वह मंगलवार को एसएसपी से मिलने का प्रयास करेंगे। 

शनिवार को हल्दौनी निवासी प्रेमचंद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन अनीता के ससुर भूपेंद्र का आठ सदस्यों का परिवार 30 अगस्त से लापता है।
विज्ञापन


प्रेमचंद शर्मा का कहना था कि कुछ लोग भूपेंद्र व उनके परिवार पर उधार के पैसे वसूलने के लिए दबाव बना रहे थे। प्रेमचंद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मदद की मांग की थी। 

पुलिस का कहना था कि लापता परिवार पर लगभग दस करोड़ रुपये का कर्ज है और वह साजिश के तहत गुम हुए हैं। अब तक न तो भूपेंद्र के परिवार का सुराग लगा है, न ही गुमशुदगी दर्ज की गई और न ही अभी तक कोई कर्जदार सामने आया है। 

लापता व्यापारी के रिश्तेदारों ने फोन पर जानकारी दी कि थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर वह सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। वहां जानकारी मिली कि एसएसपी वीआईपी ड्यूटी में गाजियाबाद गए हैं। अब वह मंगलवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी का कहना है कि अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें