फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेटे को जान से मारने की धमकी
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन
रंगदारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत विहार इलाके में एक कपड़ा कारोबारी से बेटे की हत्या करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजन (52) परिवार के साथ सेक्टर-11 रोहिणी में रहते हैं।
विज्ञापन


उनका कपड़े का कारोबार है। करीब दस दिन पहले राजन घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके घर के फोन पर किसी ने कॉल करके एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। राजन को लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। राजन ने फोन काट दिया।

28 नवंबर को दोबारा उनके घरवाले फोन पर किसी ने मोबाइल नंबर से फोन किया। फोन करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उसने जल्द ही एक करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं किया तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। साथ ही उसने धमकी दी कि इस बात की अगर पुलिस से शिकायत की तो इसका अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


धमकी भरे फोन सुनने के बाद कारोबारी सहम गया और अगले दिन ही प्रशांत विहार थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस उन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें