फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी के नाम से कर रह थे अवैध वसूली, पुलिस ने दबोचा

Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

रेहड़ी और फुटपाथ विक्रेताओं को धमका कर रोजाना वसूलते थे 11 हजार रुपये 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुगलपुर मार्केट में रेहड़ी और फुटपाथ विक्रेताओं से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुंदर भाटी के नाम से रोजाना विक्रेताओं से 11 हजार रुपये की वसूली करते थे। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वसूली करने के लिए उन्हें आठ हजार रुपयेे प्रतिमाह मिलते थे।
विज्ञापन


दो अन्य लोग उनसे ये काम करवाते थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। इनमेें एक सुंदर भाटी का रिश्तेदार व हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि कुछ दिनों सेे तुगलपुर स्थित बाजार में रेहड़ी व फुटपाथ पर सामान बेचने वालों से अवैैध वसूली की शिकायत मिल रही थी।

आरोपी सुंदर भाटी के नाम से विक्रेताओं को धमकाते थे और 50 से 100 रुपये प्रतिदिन विक्रेताओं से वसूलते थे। एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी अजय कुमार शर्मा के नेेतृत्व में टीम ने हरियाणा के गुड़गांव निवासी श्रवण और पिसावा अलीगढ़ निवासी सोमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रतिदिन सुंदर भाटी के नाम सेे 11 हजार रुपयेे वसूली की जानकारी दी और बताया कि इस काम के उन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। आरोपियों के कब्जे से 1400 रुपये भी बरामद किए गए हैं। सोमेश पहलेे सब्जी बेचने व दूसरा श्रवण वेल्डिंग का काम करते थे।

आरोपियों ने बताया कि वह जितेंद्र उर्फ पप्पू गुर्जर निवासी तुगलपुर के इशारेे पर अवैध वसूली करते हैं। पुलिस का कहना है कि पप्पू गुर्जर हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इसके अलावा एक बिहार निवासी मुकेश भी इस काम में शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें