फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी ने देने पर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाश ने मारी गोली

Mon, 06 Jun 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर शनिवार रात दादरी स्थित नेपाल मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यापारी को बदमाश ने गोली मार दी है। व्यापारी पर तीन फायर किए गए। इनमें से एक गोली उसके पैर में लगी।
विज्ञापन


घायल को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया है। हसनपुर दनकौर निवासी हरप्रकाश चौहान (28) की दादरी के नेपाल मार्केट में हार्डवेयर की दुकान है। देर रात वह दुकान पर ताला लगाकर घर जाने वाला था। 

इस दौरान एक बदमाश ने उस पर हमला कर दिया। एक गोली उसकी जांघ में लगी। बदमाश मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कठहेरा निवासी एक बदमाश पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने इसके लिए मना कर दिया था। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि 8000 रुपये के लेनदेन का विवाद था। विवाद में गोली मारी गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने रंगदारी मामले से इनकार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें