फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवा से दांव पर लगाई मासूम की जान

Thu, 15 Jan 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मरियम नगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल में पांच साल की मासूम बच्ची को एक्पायर्ड दवा देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के बाद मरीज को स्टोर से जो दवा दी गई, वह एक्सपायर्ड थी। हालांकि बच्ची की मां की सूझबूझ से बच्ची एक्सपायर्ड दवा पीने से बच गई।

झंडापुर निवासी विशाल भटनागर ने 12 जनवरी को सेंट जोसेफ अस्पताल में अपनी पांच साल की बच्ची अक्षिता का चेकअप कराया था। अक्षिता को फीवर और जुकाम था।

विशाल भटनागर ने बताया कि चेकअप के बाद डाक्टर ने जो दवा लिखी वह अस्पताल परिसर में ही बने मेडिकल स्टोर से खरीद ली। घर जाने के बाद जब बच्ची की मां ने मेनुफेक्चरिंग डेट देखी तो पता चला कि दवा एक्पायर्ड हो चुकी है।

विशाल का कहना है कि अगर बीमार बच्ची दवा पी लेती तो उसकी तबियत और खराब हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत वह सीएमओ से भी करेंगे।

उधर सेंट जोसेफ अस्पताल की फार्मेसी इंचार्ज सिस्टर मैरी ने बताया कि पहले यह चेक करेंगे कि दवा अस्पताल के मेडिकल स्टोर से ही ली गई है या कहीं बाहर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दवा देने से पहले तीन जगहों पर दवा की चेकिंग की जाती है। पहले दवा और मेमो से मिलान किया जाएगा कि दवा अस्पताल की है या नहीं अगर अस्पताल की दवा हुई तो जिससे गलती हुई है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें