मकोका के तहत गिरफ्तार यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव की पुलिस हिरासत विशेष अदालत ने शुक्रवार को अगले 12 दिन के लिये बढ़ा दी। पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर डीपी यादव को कोर्ट में पेश किया था।
दिल्ली पुलिस का आरोप है कि डीपी यादव क्राइम सिंडीकेट का हिस्सा हैं और सट्टा चलाने वालों से रोजाना दो लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी लेते थे। पुलिस ने मामले में आगे पूछताछ के लिये रिमांड लिया है।
कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार ने धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव का पुलिस रिमांड शुक्रवार को 17 अगस्त तक बढ़ा दिया। पुलिस ने डीपी यादव को कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था।