पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के भाई का शव मिलने से दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि मौत की वजह क्या है।
रविवार को पुलिस को शव के बारे में पता चला। जांच में सामने आया कि मृतक का संबंध पूर्व क्रिकेटर अजय शर्मा से है जो मृतक के भाई हैं।
दिल्ली के शक्ति नगर में शव मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है इसके पीछे कोई अन्य कारण हैं।
इस बारे में अजय शर्मा या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।