फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में खाने के विवाद में इंजीनियर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित येलो चिली रेस्त्रां में कहासुनी के दौरान अज्ञात लोगों ने एक इंजीनियर की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा निवासी विवेक शर्मा (करीब 25 वर्ष) ग्रेनो के पी-3 सेक्टर में रहता था। पेशे से इंजीनियर विवेक अपने दोस्तों के साथ जगत फार्म स्थित यलो रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था।

वहीं कुछ युवकों से अनबन हुई और मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने इंजीनियर को गोली मार दी।

ऐसे हुई घटना

इंजीनियर काफी देर तक दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा रहा। शनिवार देर रात खाना खाने के बाद दोस्तों से उसकी कुछ अनबन हो गई। इसके बाद उसके दोस्त चले गए। रेस्टोरेंट में कुछ और युवक खाना खा रहे थे।

थोड़ी देर बाद विवेक बिल पेमेंट करने काउंटर पर गया तभी पहले से काउंटर पर खड़े दो युवकों से उसकी बहस हो गई। जानकारी के मुताबिक उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच भी की। उसके बाद दोनों युवक चले गए।

थोड़ी देर बाद दो युवक आए और विवेक के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गोली मारने वाले वही दोनों युवक थे या कोई अन्य। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मई होने वाली बहन की शादी

पूछताछ में इंजीनियर विवेक शर्मा के दोस्त अशोक ने बताया कि वह किसके साथ रेस्टोरेंट गए थे उसे नहीं पता है। ज्ञात हो कि दो साल पहले विवेक की शादी हुई थी और उनके छह माह की एक बेटी है। मई में उनकी छोटी बहन की शादी दिल्ली में होनी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन नोएडा पहुंच रहे हैं।

विवेक मेरठ में तैनात एक पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार भी हैं। घटना के बाद उनके दोस्तों का भाग जाना बड़ा सवाल है। एसएसपी, गौतमबुद्धनगर डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें