गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली गांव में एक संदिग्ध आतंकवादी के छुपे होने की सूचना पर रविवार सुबह करीब पांच बजे एसटीएफ की टीम भोजपुर पुलिस के साथ गांव में दबिश दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एसटीएफ टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान गांववालों ने टीम पर पथराव भी किया। आतंकी ने पुलिस पर जवाबी फायरिंग भी की। गांववालों ने संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस हिरासत से छुड़वा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
ghaziabad encounter
आतंकी के हाथ से निकलने के बाद एसपी सिटी और एसपी देहात की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आतंकी को पकड़ने के लिए पुलिस ने फिर से खोजबीन शुरू कर दी।
4 of 5
पुलिस और आतंकी से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली भी लगी। पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।