ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर शनिवार बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर जामा मस्जिद जियारत करने पहुंचे। वहां पहुंचकर ऋषि कपूर ने इबादत की। हालांकि, जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी व किसी अन्य को ऋषि कपूर के आने खबर नहीं लगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
rishi kapoor
दिन में ऋषि कपूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और एक फोटो भी अपलोड की। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऋषि कपूर अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
3 of 4
ट्वीट में उन्होंने मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दी। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक के लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद सहयोगी बताया।
ऋषि कपूर के जामा मस्जिद आने की बात पर अहमद बुखारी ने कहा कि शायद वह चुपचाप यहां आकर चले गए। जामा मस्जिद के किसी सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारी ने उन्हें नहीं देखा।
Eid Milad-Un-Nabi Mubarak! Prayers offered at Jama Masjid,New Delhi. pic.twitter.com/o6yXpg9Kle
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 2, 2017