सूचना मिलते ही अपने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक ट्रक पर संशय होने पर चालक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ट्रक छोड़कर जगनपुर गांव के जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने बदमाशों का जंगल में पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले। घायल बदमाशों की पहचान असरत और सलीम और फरार बदमाशों की पहचान सलीम और जफर उर्फ जफीर निवासी सभी निवासी संभल के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर रामपुर, संभल, अमरोह, गाजियाबाद और दिल्ली में लूट और चोरी के कई केस दर्ज हैं।
आरोपियों से मास्टर चाबी बरामद की गई है। इसकी मदद से यह वाहनों को लॉक खोल चोरी कर फरार हो जाते हैं और चोरी किए गए वाहनों से लूट आदि की वारदात को अंजाम देते हैं।