फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 को लगी गोली, 2 जवान भी जख्मी

Fri, 25 Aug 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
greater noida encounter - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो रहे बदमाशों से पुलिस की 35 मिनट तक तुस्याना गांव के पास मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगभग 50 राउंड गोली चलीं और तीन बदमाश व दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल हुए बदमाशों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं, मौके से फरार हुए दो बदमाशों की तालाश जारी है। 
विज्ञापन

2 of 5
greater noida encounter
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में साकीपुर गोल चक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो बाइक पर सवार पांच संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और मौके से भाग निकले। गोली पुलिस वाहन पर लगी। बदमाशों को पकडने के लिए वायरलैस पर सूचना देकर आसपास के थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बदमाश 130 मीटर रोड से होते हुए भाग निकले। पुलिस टीमें बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास में जुट गईं। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में तुस्याना गांव के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। यहां पुलिस और बदमाशों में आमने-सामने फायरिंग हुई।  
विज्ञापन

3 of 5
greater noida encounter
पुलिस ने बदमाशों के छिपने व गोली चलाने वाले इलाके को दूर तक सील कर दिया। आमजन व मीडियाकर्मियों को मुठभेड़ व दोनों ओर से गोली चलने का हवाला देकर रोक दिया गया। लगभग 35 मिनट तक चली मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक एचसीपी विकास व एक कांस्टेबल नितिन भी जख्मी हुए। पुलिस ने घायल तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया और मौके से उनकी बाइक भी बरामद की। जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।

4 of 5
greater noida encounter
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान श्यामवीर पुत्र संतराज,  कालू उर्फ कृष्णा पुत्र रमेश दोनों निवासी गांव कनारसी दनकौर और  विकास पुत्र सतबीर निवासी गांव कुल्लीपुरा, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई। देर शाम तक पुलिस फरार बदमाशों की तालाश में जुटी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
greater noida encounter
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, तीन पिस्टल व पायंच मोबाइल बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद बाइक हाल ही में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से लूटी गई थी। अब, पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मुठभेड़ के दौरान ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना, नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, बादलपुर कोतवाली प्रभारी केके राणा, बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी में जुटी रही। एसएसपी लवकुमार ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात के इरादे से क्षेत्र में निकले थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें