फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर की दुकान से कर्मचारी ने लूटे लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको किसी नौकर की तलाश है और आपका कोई जानकार किसी को लेकर आता है तो उसे रखने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें।
विज्ञापन


जब तक आपको न लगे वो सही नहीं है तब तक उसे काम पर न रखें और जिम्मेदारी सौंपने में भी जल्दी न करें क्योंकि उसके ऊपर ज्यादा विश्वास आपको महंगा पड़ सकता है जैसे एक दिल्ली के ज्वेलर को पड़ा।

नई दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक ज्वेलर की दुकान से उसके कर्मचारी ने लाखों का सोना उड़ा लिया। ज्वेलर ने जानकार के कहने पर कर्मचारी को कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार के कहने पर रखा था दुकान पर

पुलिस के अनुसार मूल रूप से सांगली, महाराष्ट्र निवासी अरविंद माली जामा मस्जिद के गली कृष्णा गुलियान में रहता है। वहां उसकी ज्वेलरी शॉप भी है। करीब बीस दिन पहले अपने एक जानकार के कहने पर अरविंद ने सांगली निवासी बबलू को काम पर रखा था।

अरविंद के मुताबिक बुधवार (21 मई)  को उसने बबलू को 180 ग्राम सोना गलाने के लिए दिया। बबलू को सोना देने के बाद अरविंद किसी काम से बाजार चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर बबलू को सोना समेत गायब पाया। काफी तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। अरविंद अपने जानकार से बबलू के बारे में पूछताछ की।

उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद उन्होंने जामा मस्जिद थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम को महाराष्ट्र रवाना कर दिया गया है, साथ ही अन्य टीम दिल्ली व आस पास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें