बीके सिविल अस्पताल मेें बुधवार सुबह लाई गई 11 माह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची के माता पिता ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड न होने की वजह से अस्पताल में दाखिल नहीं किया, इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्ची को मरणासन्न हालत में भर्ती कराया गया था, काफी प्रयास के बावजूद बच्ची को नहीं बचाया जा सका। मौत का शिकार हुई 11 माह की बच्ची डबुआ निवासी बबलू की बेटी थी।
बबलू के मुताबिक बेटी को चार दिन से उल्टी दस्त आ रहे थे। बच्ची को एयरफोर्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को बच्ची की हालत खराब होने पर अस्पताल वालों ने उसे बीके सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
इस पर दंपती बच्ची को बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बबलू की पत्नी कमलेश का आरोप है कि यहां बच्ची को लेकर पहुंचे तो ओपीडी कार्ड बनवाने को कहा गया। कार्ड बनवाने गए तो आधार कार्ड मांगा गया।