फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने किया आठवीं की छात्रा का अपहरण

Sun, 16 Nov 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा में शनिवार दोपहर कार सवार दो बदमाशों ने 8वीं क्लास की छात्रा (13) को बेहोश कर अगवा कर लिया। बाद में उसे डेंटल कालेज के पास राजवाहे पर चलती कार से फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


छात्रा ने राहगीर के मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया। परिजन उसे मसूरी थाने लेकर पहुंचे। बाद में पुलिस उन्हें पिलखुवा ले गई। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह रेसिस में स्कूल से पैदल मोती (माला के) का काम करने वाली एक महिला के घर जा रही थी। दरअसल, वह स्कूल के बाद मोती का काम भी करती है।
विज्ञापन


रास्ते में उसे दो युवक मिले, जिन्होंने उससे कहा कि वह अपनी मां को बहुत परेशान करती है। उसने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करती। बातचीत केदौरान एक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल रखा। उसे बेहोशी छाने लगी।

युवक उसे कार में डालकर ले गए। जब उसे होश आया तो वह राजवाहे पर पड़ी थी। उसने राहगीरों की मदद से परिवार से संपर्क किया।

पिलखुवा पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लड़की को परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें