फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से मजदूर की मौत, एक घायल

Fri, 03 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में सेक्टर 31 के मार्केट में खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी  गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर चालीस थाना प्रभारी नवीन कुमार के मुताबिक सेक्टर 31 मार्केट में बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था।

चार मजदूर करीब आठ फुट की गहराई में खुदाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई। इससे दो मजदूर कुमार सेन एवं बबलू निवासी भरतपुर, राजस्थान मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाते हुए दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाला

अस्पताल के बाहर मजदूरों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इनमें से बबलू को तो मौके पर मौजूद लोगों ने खींच कर निकाल लिया, लेकिन कुमार सेन मिट्टी में पूरी तरह दबे होने की वजह से नहीं निकल पाया। आनन फानन में जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाते हुए दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाला गया।

लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने कुमार सेन की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें