फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले के नाम पर ठगी, तीन लोगों ने ठगे पचास हजार

Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
गोविंदपुरी इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतीश छाबड़ा परिवार सहित तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में रहते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार हैं। सतीश के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाले पंकज ओझा ने उसके बेटे का दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला करवाने का वादा किया था। 

इसके लिए आरोपी ने उसकी मुलाकात अनिल और आशीष नाम के दो लोगों से करवाई थी। दोनों ने खुद को डीयू का अधिकारी बताया था।  उन्होंने बेटे के दाखिले के लिए पचास हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित ने उन्हें रुपये दे दिए। लेकिन दाखिला नहीं हो पाया। सतीश का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये की मांग की तो वह टाल-मटोल करने लगे। बेटे के सभी सार्टिफिकेट भी उनके पास हैं। अपने स्तर पर जांच करने पर पता चला कि तीनों दाखिले के नाम पर ठगी करते हैं। तीनों आरोपी पीड़ित को ही किसी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें