फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में पड़ा था युवक, उसके सिर से बह रहा था खून

Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नहरपार नचौली गांव में किराए पर रहे रहे अरुण की संदिग्ध हालात में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। साथी दीपक के मुताबिक अरुण ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। भूपानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अरुण (32) मूल रूप से आगरा का रहने वाला था। वह नचौली गांव में अपने दोस्त दीपक के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दोनों ने गांव में ही साझेदारी से किराने की दुकान खोली है। दीपक के मुताबिक बुधवार की शाम दुकान बंद करने के बाद दोनों कमरे पर वापस आए थे। वह खाना बनाने लगा और अरुण शराब पीने लगा।

नशे में धुत्त अरुण ने अपना फोन पटक कर तोड़ डाला और कुछ देर चुप बैठने के बाद घर के पिछवाड़े चला गया। दीपक के मुताबिक थोड़ी देर बाद उसने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर पीछे पहुंचा। यहां देखा कि लहूलुहान हालत में अरुण जमीन पर पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था और पास ही पिस्तौल पड़ी थी।
विज्ञापन


उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अरुण को पास के ही अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के मुताबिक अरुण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था पूछने पर कुछ बताता नहीं था। भूपानी पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

कहां से आई पिस्तौल
अरुण के पास पिस्तौल कहां से आई पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है। क्या दीपक को घर में पिस्तौल होने की जानकारी थी, यदि ऐसा था तो उसने पुलिस सूचना क्यों नहीं दी। अरुण किस बात से परेशान चल रहा था। क्या अरुण और दीपक के बीच दुकान की साझेदारी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। अरुण की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को इन सवालों के जवाब खोजने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें