फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में योगा शिक्षिका ने ये क्या किया?

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की पॉश सोसायटी मालिबू टाउन में एक योगा शिक्षिका ने शराब के नशे में अपने दो दोस्तों के साथ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


योगा शिक्षिका के हाईवॉल्टेज ड्रामा से नाराज लोगों ने सोसायटी प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर महिला समेत उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भी योगा शिक्षिका का पारा गरम हो गया और उसने पुलिसकर्मियों से कहासुनी शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

जमकर पी रखी थी शराब

जानकारी के मुताबिक सोहना रोड स्थित मालिबू टाउन सोसायटी में योगा शिक्षिका शीतला ढिल्लो रहती हैं। रविवार को सोसायटी की पार्किंग में वह और उनके दो पुरुष दोस्त  ग्रेटर कैलाश, दिल्ली निवासी डेनी बाबा और कालका जी नई दिल्ली निवासी विक्रम अचानक झगड़ा करने लगे।

कुछ ही देर में वे आपस में गाली गलौच पर उतर आए। तीनों ही शराब के नशे में चूर थे। लोगों के बार-बार समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ।

फिर सोसायटी प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। सदर थाना पुलिस की टीम के साथ भी महिला ने कहासुनी करते हुए अपनी पहुंच के बारे में बताने लगी। जब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही तो तीनों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें