फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के घर बोल दिया हमला, पत्नी को किया घायल

Mon, 19 May 2014 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर में एक पुलिसकर्मी के परिवार व कुछ अन्य लोगों के बीच हुए विवाद में पुलिसकर्मी की पत्नी घायल हो गई। जब कि दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, उसके सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग रेफर कर दिया है। मामला रविवार रात का है। एसजीएम नगर में ए-ब्लॉक  में नरेश कुमार पत्नी, दो बेटी व एक बेटे के साथ रहता है। नरेश हरियाणा पुलिस में है और इस समय मधुबन में उसकी ट्रेनिंग चल रही है।

नरेश ने बताया कि रविवार को वह छुट्टी पर आया था। रात करीब 10:00 बजे वह अजरौंदा चौक उतरा। वहां से उसका बेटा लेने आया था। घर पहुंच कर वह पत्नी व बच्चों के साथ गली में कुछ सामान लेने गया था।
विज्ञापन

घर कब्जाने का है आरोप

नरेश का आरोप है कि घर लौटते समय गली में खड़े विनोद और कुछ अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। उनसे बच कर सभी लोग घर में घुस गए लेकिन हमलावरों ने नरेश के घर पर पथराव किया।

इस घटना में नरेश की पत्नी सविता घायल हो गईं। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने सोमवार सुबह बीके अस्पताल में मेडिकल कराया।

नरेश का आरोप है कि हमलावर विनोद एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के इशारे पर उनके परिवार को परेशान करता है, दूसरा पक्ष उनका मकान कब्जाना चाहता है। इससे पहले 22 फरवरी को भी उसके परिवार पर हमला हुआ था। जिसमें पत्नी, बेटी अंजली व बेटा हिमांशु घायल हो गया था।
विज्ञापन

विनोद भी घायल, सफदरजंग रेफर किया गया

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विनोद भी घायल हुआ है। विनोद की पत्नी बासमती का आरोप है कि पुलिसकर्मी नरेश के परिवार ने विनोद की आंख में मिर्च झोंक कर उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद विनोद को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें