फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत महिला ने अस्पताल में मचाया ऐसा उत्पात कि पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 07 Jan 2018 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

नशे में धुत महिला ने किया जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
नशे में धुत में म‌हिला - फोटो : नेहा शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में शनिवार को नशे में धुत महिला ने हंगामा कर दिया। उसने पुलिस स्टेशन के बाद जिला अस्पताल में भी तोड़फोड़ की। महिला कांस्टेबल ने उसे पकड़कर शांत कराया। फिलहाल वह जिला अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लेकर आई महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह गौर सिटी के पास नशे में धुत मिली थी। उसे थाने में रखा गया, जहां पर उसने तोड़फोड़ कर दी। वह पुलिसवालों को उलटा सीधा बोल रही थी।

सुबह उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया। यहां आकर उसने अपना आपा खो दिया और डॉक्टरों व स्टाफ को उलटा सीधा बोलने लगी। इसके बाद इमरजेंसी में रखे सामान को फेंकने लगी।
विज्ञापन


हंगामे के बाद महिला कांस्टेबल ने उसे काबू किया। उधर, इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रविंदर ने बताया कि  महिला नशे में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें