सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती को अकेला पाकर घर में घुसे बिजली मिस्त्री संदीप ने उसे हवस का शिकार बना डाला। संदीप के लगातार यौन शोषण करने से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के माता पिता घर से कुछ ही दूर पर रेहड़ी लगाते हैं। एक साल पहले महिला के घर का कूलर खराब हुआ था।
पिता ने रौशन नगर निवासी बिजली मिस्त्री संदीप को कूलर ठीक करने के लिए बुलाया था। महिला के मुताबिक उसके बाद से संदीप का उसके घर पर आना जाना हो गया।