फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः महिला का जबड़ा पकड़ खींच ले गया और बुरी तरह काटा, मालिक पर केस दर्ज

Sat, 21 Jan 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुत्ते ने मह‌िला को काटा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के आरकेपुरम थाना इलाके में रूटवैलर नस्ल के कुत्ते ने एक महिला को कई जगह से काट लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, वह महिला का जबड़ा पकड़कर उन्हें काफी दूर तक खींचकर भी ले गया।
विज्ञापन
  पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरकेपुरम थाना पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मीनाक्षी (29) परिवार के साथ मुनिरका में रहती हैं। वे बृहस्पतिवार को सात वर्षीय बेटी को सेक्टर-4, आरकेपुरम स्थित स्कूल छोड़ने गई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने मीनाक्षी पर हमला बोल दिया

जब वह वापस लौट रही थीं, तभी पालतू कुत्ते ने मीनाक्षी पर हमला बोल दिया। महिला काफी देर तक चिल्लाती रहीं, मगर बचाने कोई आगे नहीं आया। कुत्ते ने महिला को कई जगह से काट लिया और जबड़ा पकड़ कर खींच ले गया।
पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
  कुत्ता मालिक का नाम संजीव जोशी है। वे आईबी में बड़े पद पर काम करते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपी कुत्ता मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें