फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में पढ़ी डा. श्वेता बनीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 की रनरअप

Mon, 07 Aug 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद के सिकंदरपुर गांव की डा. श्वेता डागर ने हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता 27 जुलाई से वियतनाम में शुरू हुई, जिसका फाइनल राउंड शनिवार की रात हुआ। अंतिम 50 प्रतिभागियों में डा. श्वेता ने सौंदर्य और विवेक का परिचय देते हुए सभी को कायल कर दिया।
विज्ञापन


सेकेंड विजेता का ताज पहनने के बाद डा. श्वेता डागर ने कहा कि शादी किसी भी विवाहिता के सपनों पर ब्रेक नहीं लगाती। आज की बेटी कल का भविष्य बन सकती है। डा. श्वेता डागर को दूसरा स्थान मिलने की खबर सुनने के बाद श्वेता के दोस्तों व रिश्तेदारों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। डा. श्वेता के मामा नरेंद्र राठी ने बताया कि श्वेता ने परिवार के साथ ही पूरे गाजियाबाद का नाम रोशन किया है।     

परिवार के सहयोग ने पूरे किए सपने  
पेशे से डेंटल सर्जन डा. श्वेता ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में आठ साल से कार्यरत हैं। अपनी शिक्षा सरकारी स्कूल से करने के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डा. श्वेता अपने परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का कारण बताती हैं।
विज्ञापन


वे दो बच्चों की मां होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। डा. श्वेता बताया कि वे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जो गांव में रहने की वजह से अपना आत्मविश्वास को खो देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें