फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बोनस न देने पर कुक ने रची थी व्यवसायी की हत्या की साजिश 

Sat, 18 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्यवसायी का फार्महाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महरौली इलाके के फार्महाउस में व्यवसायी की हत्या और लूटपाट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने शनिवार को गुड़गांव से व्यवसायी के पूर्व कुक को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें, तो व्यवसायी के कुक ने वेतन नहीं बढ़ाने और दीपावली पर बोनस नहीं देने को लेकर लूटपाट और हत्या की साजिश रची थी। वारदात के लिए उसने बिहार से अपने साथियों को बुलाया था।

पीपल ड्राइव, डीएलएफ महरौली स्थित होजरी व्यवसायी रोहन गुप्ता (38) के फार्महाउस में 15 जून की रात करीब सात-आठ बदमाश घुसे थे। इन बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले रोहन के माता-पिता को क्लोरोफार्म सूंघा दिया था। 
विज्ञापन


बदमाशों के हाथ में हथियार देखकर रोहन के माता-पिता बेहोश होने का नाटक करके पड़े रहे। इसके बाद बदमाश ऊपर गए और उन्होंने लूटपाट का विरोध करने पर रोहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

वारदात के लिए बिहार से साथियों को बुलाया था

गला दबाकर की थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वारदात को अंजाम देकर भागते समय मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे लग रहा था कि इसके पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

महरौली थाना पुलिस ने जांच के बाद व्यवसायी रोहन के पूर्व कुक शत्रुघ्न (36) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह रोहन गुप्ता के यहां कई वर्षों से कुक था। उसे 10 हजार रुपये वेतन मिलता था। 

पिछली दीपावली को उसने रोहन से बोनस मांगा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद वेतन बढ़ाने के लिए कहा, जिस पर रोहन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। 

इसके बाद शत्रुघ्न ने व्यवसायी की हत्या व लूटपाट की साजिश रची। उसने गांव से सात-आठ लोगों को बुला लिया। साथ में उन्हें हथियार लाने के लिए कहा था। कुक को इलाके के सिक्योरिटी गार्ड जानते थे, इसलिए उसे आसानी से अंदर जाने दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें