फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या जासूस प्रेमिका ने की थी इंस्पेक्टर की हत्या?

Thu, 13 Feb 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार इंस्पेक्टर की हत्या की गुत्थी पिछले लगभग 9 महीने से अनसुलझी है। सुशांत लोक पुलिस को बीते नौ माह में इस मामले का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


क्रिकेट सट्टेबाजी का खुलासा करने वाले स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर बदरीश दत्त की लाश 11 मई को उसकी जासूस प्रेमिका के घर से संदिग्ध हालात में मिली थी।

यह भी पढ़ें:बेटी के साथ कार में बैठे थे, बदमाशों ने तान दी पिस्तौल

सुशांत लोक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ठ के बयान पर मामला दर्ज किया।

सी-17 ए आरडी सिटी में रहने वाली इंस्पेक्टर की प्रेमिका गीता शर्मा के बारे में छानबीन हुई। पता चला कि बदरीश दत्त का उसके घर पर आना-जाना था।

यह भी पढ़ें:फार्म हाउस में दो व्यक्तियों की सरिया मारकर हत्या

गीता शर्मा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। एक डिटेक्टिव कंपनी चलाती थी। उसके ऊपर लगे फ्रॉड की जांच के दौरान इंस्पेक्टर की उससे मुलाकात हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने अदालत में अब तक कोई चालान पेश नहीं किया है। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी एक-दूसरे के पास मामला होने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को लेकर पहली एफआईआर बदरीश ने ही दर्ज कराई थी। साथ ही इसके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें