फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएन बिल्डवेल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जिला नगर योजनाकार ने की शिकायत

Wed, 18 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एएन बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। निवेशकों के उपायुक्त से मिलने के बाद जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने मामले की जांच की और रविवार को राजेंद्रा पार्क थाने में बिल्डर पर अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि कंपनी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली हैं, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी की ओर से थाने में पत्र भेजा गया, जिसके आधार पर कंपनी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

कंपनी ने काफी साल पहले दौलताबाद स्थित सेक्टर-103 में हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके लिए कंपनी द्वारा फ्लैट व फ्लोर बुकिंग के लिए विज्ञापन भी कराए गए थे। प्रोजेक्ट में काफी संख्या में लोगों ने फ्लैट व फ्लोर के लिए बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जिस जगह पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा था, वह अचानक बंद हो गया। प्रोजेक्ट बंद होने से उनका पैसा फंस गया। इतने साल बीत जाने के बाद उन्हें न तो  फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं।

पीड़ितों ने कुछ दिन पहले ही जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई थी। बताया गया है कि फ्लैट बुकिंग के लिए दी गई रकम काफी ज्यादा है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी का आरोप है कि कंपनी ने बिना किसी बिल्डिंग प्लान के ही फ्लैट व  फ्लोर बिक्री के लिए विज्ञापन कराए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें