फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से गुस्साया तो पड़ोसी के बेटे का सिर फोड़ा!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक शख्स ने झगड़े के दौरान पत्नी को मारने के लिए ईंट फेंकी, जो उसे लगने के बजाए वहां खड़े एक बच्चे के सिर पर जा लगी।
विज्ञापन


इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी तब पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी की की पहचान भी कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

झगड़ा देख रहा था पड़ोसी का बेटा

पुलिस के अनुसार गली नंबर-11, शिव कुंज, बुराड़ी निवासी सुगम्बर महतो निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार रात उसने बेटे राहुल (11) को कुछ सामान लाने के लिए गली नंबर-13 स्थित दुकान पर भेजा।

गली नंबर-13 में रह रहे एक शख्स का पत्नी से झगड़ा हो रहा था। राहुल वहां खड़ा होकर झगड़ा देखने लगा। बताया गया है कि इसी दौरान आरोपी ने पत्नी पर एक ईंट फेंकी, जो पत्नी को लगने की बजाए राहुल के सिर पर जा लगी। राहुल वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पड़ोस में रहने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें