फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Sat, 14 Jun 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग पर मोहल्ला सूदा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मृतक महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस के एएसआई और मामले के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शेखूपुर में स्थित एक घर में महिला को आग लगी हुई है।

फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया

सूचना मिलते ही डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला का आधे से अधिक शरीर जल चुका था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि रविंदर कौर और निशान सिंह निवासी शेखूपुर दोनों की दूसरी शादी थी और उनके तीन बच्चे थे। दंपति रेडिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्य करते थे।
विज्ञापन

शराब पीने का आदी था मृतका का पति

डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर इकबाल काहलो ने बताया कि रविंदर कौर के पिता बनारसी दास निवासी बटाला ने अपने बयान में बताया कि मिन्नी का पति निशान सिंह शराब पीने का आदी था और वह मिन्नी से पैसे वसूलने के लिए उससे मारपीट करता था। मिन्नी सफाई कर्मचारी थी।

घर में झगड़ा होने के चलते उन्होंने मिन्नी के लड़के को बटाला के स्कूल में भर्ती करवाया हुआ था। शुक्रवार देर शाम शेखूपुर निवासी मिन्नी की मौसी ने उन्हें फोन पर बताया कि मिन्नी के घर को आग लगी हुई है।

जब वह कपूरथला आए तब तक मिन्नी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मिन्नी की मौत का जिम्मेदार उसका पति निशान सिंह है। थाना सिटी पुलिस ने निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें