फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा व्यापारी से नकदी और जेवर लूटे

Fri, 10 Feb 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवेक विहार में बुधवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। आधा दर्जन बदमाशों ने हीरा व्यापारी से 13.50 लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से पीड़ित की कार का शीशा तोड़ दिया। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



पीड़ित जीबीएस चौहान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में पीड़ित के किसी करीबी का हाथ है। विवेक विहार थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, जीबीएस चौहान परिवार के साथ योजना विहार, विवेक विहार में रहते हैं। इनका प्रीत विहार इलाके में प्रिंस डायमंड ज्वेलर के नाम से शोरूम है। शोरूम पर इनके साथ दो बेटे भी बैठते हैं। बुधवार रात को वे अपनी कार से दोनों बेटों व चालक के साथ घर लौट रहे थे।


जैसे ही घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे छह बदमाशों ने इनकी कार को जबरन रुकवा लिया। बदमाश जबरन कार का दरवाजा खुलवाने के लिए कहते रहे। दरवाजा न खोलने पर एक बदमाश ने पिस्टल की बट से शीशा तोड़ दिया।


बाद में डिग्गी खोलकर कैश और ज्वेलरी देने की बात करने लगे। बदमाशों ने ज्वेलर की कार की डिग्गी खुलवाई और उसमें रखा बैग निकाल लिया। बैग में 300 ग्राम से अधिक के सोने के जेवरात, 3.50 लाख कैश और कुछ जरूरी कागजात थे। बाद में सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें