गांव बीसरू निवासी एक परिवार इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। पीड़ित परिवार ने दबंगों के डर की वजह से एक सप्ताह से घर छोड़ रखा है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है।
पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को मेवात पुलिस कप्तान से मिलकर आरेापियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
बीसरू निवासी वहीं ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह रिश्तेदारी में गया हुआ था। रंजिश के चलते गांव के ही खुरशीद, न्यूम, सल्ली, साहिद, मुस्तकीम, खालिद, मौसिम ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और घर में तोड़ फोड़ की। उनके रिश्तेदार फजरू को भी पीटा। पुलिस आरेापियों से मिली हुई है। दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर वे गांव जाते हैं तो उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।