फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा 'लव यू' और लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के बोझ और दबाव के चलते युवा आत्महत्या का रास्ता अपना रहे हैं। आए दिन होने वाली मौतों में ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के विजय नगर के प्रताप विहार स्थित संतोष मेडिकल डेंटल कालेज की बीडीएस तृतीय वर्ष की छात्रा प्रोमिला (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट में जो लिखा है उसके आधार पर कॉलेज को ही दोषी माना जा रहा है।

सुबह था एक्जाम

शुक्रवार सुबह छात्रा का शव नेहरू नगर तृतीय-76 बी जीडीए क्वार्टर में पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। सुसाइड नोट में छात्रा ने कॉलेज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम में प्रबंधक के पद पर तैनात पिता ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

छात्रा के पिता पिता एचएल वर्मा ने बताया कि वे कानपुर के रहने वाले हैं। चार साल से गाजियाबाद में तैनात हैं। शुक्रवार को प्रोमिला का कालेज में प्रैक्टिकल था।

रात में 2 बजे तक की थी पढ़ाई

बृहस्पतिवार रात उसने मां और भाई के साथ खाना खाया। रात दो बजे तक वह पढ़ती रही। सुबह करीब छह बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो पिता ने उसे आवाज दी।

जवाब न मिलने पर कमरे खटखटाया, लेकिन वह अंदर से बंद था। गेट तोड़ा तो प्रोमिला का शव चुनरी के सहारे फंदे से लटका मिला।

एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता ने कॉलेज प्रबंधन के अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा (306) के तहत रिपोर्ट लिखाई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह लिखा सुसाइड नोट में

पिता ने बताया कि बैच की छह लड़कियों में प्रोमिला सबसे होनहार थी। वह हमेशा साथी छात्राओं के प्रोजेक्ट पूरा कराने में सहयोग करती थी। प्रोमिला ने कॉलेज के प्रोजेक्ट की परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

मरने से पहले उसने लिखा- सॉरी मम्मा पापा। आई विल ऑलवेज वांट टू बी ए डॉटर बट, सॉरी भाई। आई लव यू आल, बस कॉलेज से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं और किसी से कोई परेशानी नहीं हुई। लव यू। प्रोमिला।

वहीं संतोष मेडिकल डेंटल कॉलेज के वीसी वीके अरोड़ा ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं और मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें