फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने डिलीवरी ब्यॉय को दी छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी

Fri, 15 Apr 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ा हिंदूराव इलाके में एक युवती ने डिलीवरी ब्वॉय को छेड़खानी में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ लूटपाट की। लूटपाट में दो युवकों ने भी युवती का साथ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलराम सपरिवार मदनपुर खादर इलाके में रहता है। वह ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी प्रशांत इंटरप्राइजेज में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। बुधवार को बलराम पहाड़ी धीरज इलाके में एक मकान में सामान देने गया था। सामान देने के बाद वह रुपये का कलेक्शन कर बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान एक 23-24 साल की युवती और युवक उसकी बाइक के सामने आ गए। युवती ने उसे छेड़खानी के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये हवाले करने को कहा। बलराम के आनाकानी करने पर युवती के साथ मौजूद युवक ने शोर मचाने की बात कही।
विज्ञापन


डरे-सहमे बलराम ने युवती को नौ हजार रुपये दे दिए। हालांकि बलराम ने उनसे कंपनी के रुपये होने की बात कहकर वापस मांगा। लेकिन तीसरे युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बलराम ने घटना की जानकारी पुलिस व कंपनी के मालिक को दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश इसी इलाके के हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें