फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला को जबरदस्ती बीयर पिलाकर, मानेसर में किया गैंगरेप

Wed, 10 Aug 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के अंबेडकर नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को मानेसर में बीयर पिलाकर दो आरोपियों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी महिला को दक्षिणपुरी में फेंककर चले गए।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला दक्षिणपुरी में रहती है।

वह तलाकशुदा है। उसकी पेशे से बॉडी बिल्डर हरप्रीत (33) से जान पहचान हुई। हरप्रीत सोमवार को उसे मानेसर ले गया। आरोप है कि वहां उसे जबरदस्ती बीयर पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मह‌िला को दक्षिणपुरी में फेंक कर फरार हो गए

gangrape - फोटो : demo
जब उसे नशा हो गया तो हरप्रीत व उसके दोस्त अमन ने दुष्कर्म किया। घटनास्थल पर दो और युवक थे। वारदात के बाद आरोपी महिला को सोमवार की रात दक्षिणपुरी में फेंक कर फरार हो गए।

महिला ने रात करीब एक बजकर 37 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पिंकी की मेडिकल जांच कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला दर्जकर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

ये भी बताया जा रहा है कि गाड़ी से फेंकने के दौरान महिला को काफी चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें